Arthritis Published on 04 November, 2024

जोड़ों में दर्द और गठिया से छुटकारा पाने का सबसे आसान और सरल तरीका

By Dr. Rajinder Singh (Chief Orthopedic Surgeon) • 0 views
जोड़ों में दर्द और गठिया से छुटकारा पाने का सबसे आसान और सरल तरीका
जोड़ों में दर्द को अपने शरीर में मौजूद पूरे जोड़ों में महसूस किया जा सकता है | यह दर्द अलग-अलग स्वास्थ्य से जुड़े  स्थिति के लक्षण हो सकते है | जोड़ो में ...

जोड़ों में दर्द को अपने शरीर में मौजूद पूरे जोड़ों में महसूस किया जा सकता है | यह दर्द अलग-अलग स्वास्थ्य से जुड़े  स्थिति के लक्षण हो सकते है | जोड़ो में दर्द होने का सबसे आम कारणों में से एक है गठिया की समस्या होना | गठिया कई प्रकार के होते है, जो हमारे शरीर के जोड़ों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है | आपको जोड़ों में दर्द हलके से गंभीर होने तक का अनुभव हो सकता है | लेकिन इस समस्या का इलाज केवल स्थिति पर निर्भर करता है | आइये जानते है जोड़ों में दर्द और गठिया से कैसे पाया जा सकता छुटकारा :- 

जोड़ों में दर्द क्या है ? 

जोड़ो में दर्द एक ऐसी परेशानी होती है, जो शरीर में एक या फिर एक से अधिक जोड़ों को प्रभावित कर सकती है | हमारे शरीर में मौजूद जोड़ वह स्थान जहाँ दो या फिर दो से अधिक जोड़ों के सिरे आपस में मिलते है | उदाहरण के तौर पर बात  करें तो हमारे शरीर में मौजूद कूल्हे का जोड़ वह जोड़ होता है जहां आपकी जांघ की हड्डी श्रोणि के साथ जाकर मिलती है | 


Compassionate elderly care at Kalyan Hospital with expert healthcare services.

वैसे तो बढ़ती उम्र के साथ-साथ जोड़ो में दर्द होना सामान्य-सी बात है, जिसका आमतौर पर हाथों, पैरों, घुटनों और रीढ़ की हड्डी में महसूस किया जा सकता है | लेकिन लगातार दर्द होने से यह आपके कई कार्यशैली को सिमित कर देते है, जिससे आपको चलने-फिरने, उठने-बैठने और रोज़मर्रा कामो को करने में काफी परेशानी होती है | इसका समय पर उपचार केवल आपको दर्द से नहीं मुक्ति दिलाता, बल्कि आपके दैनिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने और अपने जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में भी मदद करता है | 

गठिया क्या होता है ? 

गठिया एक ऐसी स्थिति होती है, जो एक से अधिक जोड़ों में सूजन का कारण बनती है | यह आमतौर पर जोड़ो में दर्द, सूजन, अकड़न और गतिविधियों या फिर गतिशीलता को कम करने के कारण उत्पन्न होता है | गठिया से आपको शरीर में मौजूद हड्डियों को काफी नुक्सान पहुंचने लग जाता है, जिसके वजह से अनियमता से दर्द होने लग जाता है और फ्रैक्चर होने का खतरा भो बढ़ जाता है | यह गठिया हलके से लेकर गंभीर तक हो सकता है, जो सभी वर्ग के लोगों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है |      

गठिया कई प्रकार के होते है, जिसके सबसे आम प्रकारों में शामिल है, पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटाइड गठिया, गाउट, रीढ़ की जोड़ों में रोधक सूजन आदि | गठिया एक गंभीर समस्या है, जिसका समय रहते इलाज करवाना प्रत्येक व्यक्ति के लिए बेहद ज़रूरी होता है, क्योंकि स्थिति गंभीर होने पर यह समस्या क्रोनिक बीमारी में बदल सकती है, जो आगे जाकर पीड़ित व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी बीमारी का कारण बन सकता है | 


Kalyan Hospital joint pain treatment and orthopedic care center for effective pain relief.

जोड़ों में दर्द और गठिया का इलाज करवाने के दौरान एक व्यक्ति के लिए कुछ युक्तियों का अनुसरण करना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि यह तरीके जल्दी से रिकवर होने में सहायक होते है | आइये जानते है ऐसे सबसे आसान और सरल तरीका के बारे में, जो करें जोड़ों में दर्द और गठिया से छुटकारा पाने में मदद :- 

जोड़ों में दर्द और गठिया से छुटकारा पाने के लिए आसान उपाय 

जोड़ो में दर्द और गठिया से राहत पान के लिए आप निम्नलिखित उपाय को अपना सकते है :- 



  • समय पर दवाओं का सेवन करें :- डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं का सही समय पर सेवन करना पीड़ित व्यक्ति के लिए बेहद ज़रूरी होता है, क्योंकि इन दवाओं का कार्य समस्या को कम करना या फिर समस्या से पड़ने वाले प्रभावों को कम करना होता है, जो आपको जल्द से रिकवर होने में मदद करता है | 




  • घर पर आसान से उपचार :- आपका स्वास्थ्य सेवा प्रदाता सूजन और दर्द को कम करने के लिए हीटिंग पैड से सेकई करने की सलाह दे सकता है, जिससे आपको दर्द और सूजन से काफी राहत मिल सकती है |  




  • अपने वजन को कम करें :- कई बार बढ़ते वजन के कारण भी आपको जोड़ों में दर्द और गठिया की समय हो सकती है, इसलिए नियमित रूप से अपने वजन को घटने की कोशिश करें | 




  • जीवनशैली में बदलाव लाएं :- जीवनशैली में कुछ बदलाव सबसे आसान और सरल तरीकों में से एक है, जिसके ज़रिये आप जोड़ों में दर्द और गठिया की समस्या को कम करने की कोशिश कर सकते है, जैसे की संतुलित भोजन का सेवन, खूब सारा पानी पिएं, वजनदार सामान को न उठाएं, धूम्रपान और शराब का सेवन बिलकुल ही बंद कर दें आदि |    




  • व्यायाम करें :- प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह ज़रूरी होता है की वह दिन में कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए व्यायाम करें, क्योंकि यह शरीर के गतिशीलता और गतिविधियों को बढ़ाने में मदद करता है | इसलिए कम ज़ोर वाले व्यायाम जैसे की पैदल चलना, तैराकी करना, एरोबिक जैसे व्यायाम का अभ्यास करें | 




  • नियमित रूप से जांच  कराएं :- जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित व्यक्ति के लिए यह ज़रूरी होता है की वह समय-समय पर अपनी स्थिति की जांच करवाते रहे | इसलिए समय-समय पर डॉक्टर के पास जाएं और अपनी स्थिति की जांच करवाते रहे |


यदि आप में से कोई भी व्यक्ति जोड़ों में दर्द और गठिया की समस्या से पीड़ित है तो स्थायी रूप से इलाज करवाने के लिए आप कल्याण हॉस्पिटल से परामर्श कर सकते है | इस संस्था के मौजूद सभी डॉक्टर्स पंजाब में सर्वश्रेष्ठ ऑर्थोपेडिक्स में से एक है, जो पीड़ित मरीज़ों का इलाज कर, उन्हें उनकी समस्याओं से मुक्ति दिलाने में मदद कर रहे है | इसलिए परामर्श के किए लिए आज ही कल्याण हॉस्पिटल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मनेट को बुक करवाएं | आप चाहे तो वेबसाइट पर दिए गए नंबरो से संपर्क कर सकते है |  

Dr. Rajinder Singh

Dr. Rajinder Singh

Chief Orthopedic Surgeon

Specializing in robotic knee replacement and endoscopic spine surgeries with 30+ years of clinical excellence at Kalyan Hospital Ludhiana.

Share this medical guide: